Connect with us

महंगाई भत्ते में हो सकती है जल्द बढ़ोतरी, कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी…

उत्तराखंड

महंगाई भत्ते में हो सकती है जल्द बढ़ोतरी, कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी…

एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। सरकार महंगाई भत्ते को 3 फीसदी से बढ़ाकर 45 प्रतिशत कर सकती है। इस समय मंहगाई भत्ता (DA) 42 प्रतिशत है। हालांकि रिपोर्ट में यह जानकारी नहीं दी गई है कि कब डीए में बढ़ोतरी का एलान किया जाएगा, लेकिन सरकार के घोषणा के बाद डीए या डीआर में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  जून 2023 के लिए AICPI-IW 31 जुलाई को जारी किए गए थे। इसके तहत 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन की ओर से की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिसके बाद अब डीए में तीन फीसदी बढ़कर 45 फीसदी होने की संभावना है। जल्द ही व‍ित्त मंत्रालय का व्‍यय विभाग अपने राजस्‍व के साथ डीए में बढ़ोतरी का प्रस्‍ताव तैयार कर सकता है और प्रस्‍ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

गौरतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर तय किया जाता है। मौजूदा समय में 1 करोड़ से ज्‍यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स हैं। उन्‍हें मौजूदा वेतन या पेंशन के 42 फीसदी की दर से डीए या डीआर दिया जा रहा है। आखिरी बार डीए में बढ़ोतरी 24 मार्च 2023 को की गई थी और यह एक जनवरी 2023 से प्रभावी है। उस दौरान केंद्र सरकार ने सभी के लिए डीए को 4  फीसदी बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top