Connect with us

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश, प्रोफेशनल गाइड को दिया जाएगा प्रशिक्षण…

उत्तराखंड

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश, प्रोफेशनल गाइड को दिया जाएगा प्रशिक्षण…

Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारियों और डीएफओ के साथ बैठक करते हुए कहा कि ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

मुख्य सचिव ने कहा कि फॉरेस्ट अधिकारियों को नियामक मानसिकता से बाहर निकल कर बिना पर्यावरण और वन को नुकसान पहुंचाए प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोफेशनल गाइड को प्रशिक्षण प्रदान कर अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का अधिक से अधिक प्रयोग कर कंक्रीट स्ट्रक्चर्स से परहेज किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उन्होंने ईको टूरिज्म साइट्स को जानकारी के लिए सभी होटल और रिजॉर्ट्स में पैंपलेट्स आदि रखने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को आसपास स्थित पर्यटक स्थानों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु एवं प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) विनोद सिंघल सहित जनपदों से जिलाधिकारी और डीएफओ उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top