Connect with us

नैनीताल में उमड़ रही भीड़, पर्यटकों के लिए पुलिस कर रही ये व्यवस्था…

उत्तराखंड

नैनीताल में उमड़ रही भीड़, पर्यटकों के लिए पुलिस कर रही ये व्यवस्था…

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। सरोवर नगरी सैलानियों से गुलजार है। अगर आप भी नैनीताल घूमने की प्‍लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बताया जा रहा है कि नैनीताल में उमड़ रही भीड़ को काबू करने के लिए  खास प्लान बना रही है। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी के आसपास और नैनीताल के नजदीक वाली जगह में पार्किंग को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

बता दें कि हल्द्वानी से नैनीताल जो लोग बस से जाना चाहते हैं तो उनके लिए बड़ी चुनौती सामने आ रही है। नैनीताल जाने वाली बसों में अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है और सीट के लिए मारामारी हो रही है। जून के माह में यहां पर्यटकों की और भीड़ होगी। जिसको देखते हुए पुलिस अपना प्लान अभी से धरातल पर उतारने जा रही है। इस बार पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती कैंची धाम में पर्यटकों को सुविधा मुहैया कराना है। ऐसे में नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी के आसपास और नैनीताल के नजदीक वाली जगह में पार्किंग को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

बताया जा रहा है कि जिससे नैनीताल में पार्किंग फुल होने के बाद बाहर से आने वाले वाहनों को रूसी बाय पास और अन्य पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा। वाहनों का दबाव ज्यादा हुआ तो हल्द्वानी से भी वाहनों का डायवर्जन किया जा सकता है। अगर नैनीताल और आसपास के पर्यटन वाली जगहों में आवाजाही बढ़ी और वाहनों का दबाव बहुत ही ज्यादा बढ़ गया तो भवाली में भी वाहनों को रोका जा सकता है। पर्यटकों को शटल सेवा द्वारा नैनीताल भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top