Connect with us

सीएम धामी की पहल, प्रदेशवासियों को अब घर बैठे मिलेगी ई-एफआईआर की सुविधा…

उत्तराखंड

सीएम धामी की पहल, प्रदेशवासियों को अब घर बैठे मिलेगी ई-एफआईआर की सुविधा…

देहरादूनः उत्तराखंड में अब आपको पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। क्योंकि शासन द्वारा आपके लिए एक नई योजना शुरू की जा रही है। अब आप घर बैठे ही एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। जी हां प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। सीएम धामी ने इस योजना की समीक्षा की है। जल्द गी ई एफआईआर शुरू होने वाली है।

ई-एफआईआर पोर्टल की समीक्षा बैठक

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम ने सीसीटीएनएस के अंतर्गत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल की समीक्षा की है। जल्द ही ई-एफआईआर पोर्टल लॉन्च होने वाला है। जिसके तहत आप घर बैठे प्रारम्भ में वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर करा सकेंगे। इस पोर्टल के लिए सीएम ने कहा कि सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए जिससे जनता सरल तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सके।

ई-एफआईआर पोर्टल से ऐसे होगा काम

बताया जा रहा है कि ई-एफआईआर के लिए जल्द ही गृह विभाग अधिसूचना जारी करेगा। शुरुआत में इसमें वाहन चोरी व गुमशुदा मोबाईल व वस्तुओं के संबंध में एफआईआर को शामिल किया जाएगा। ई-एफआईआर में वर्चुअल थाना स्थापित किया जाएगा। जो भी ई-एफआईआर की जाएगी, वह इस वर्चुअल थाने में जाएगी। शिकायत करने वाले को इसकी रिसिविंग भी मिल जाएगी। ई-एफआईआर पोर्टल को देवभूमि मोबाईल एप से भी जोड़ा जाएगा। इस संबंध में सुझाव देने के लिये एक समिति बनाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…

झूठी एफआईआर को रोकने के लिये जरूरी प्रावधान

वहीं ई-एफआईआर से व्यक्ति को एफआईआर दर्ज कराने के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठी एफआईआर को रोकने के लिये जरूरी प्राविधान किये जाने की आवश्यकता है। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, एडीजी वी मुरूगेशन, आईजी बिमला गुन्ज्याल, अपर सचिव रिद्धिम अग्रवाल सहित गृह और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग पर पांच साल में 1759 करोड़ रुपये खर्च…

सीएम धामी की पहल, प्रदेशवासियों को अब घर बैठे मिलेगी ई-एफआईआर की सुविधा…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top