Connect with us

सीएम धामी का ऐलान, प्रदेश में जल्द होगी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी…

उत्तराखंड

सीएम धामी का ऐलान, प्रदेश में जल्द होगी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी…

देहरादून पुलिस लाइन में आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने जहां अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। वहीं राज्य में नई भर्ती को लेकर भी बड़ी घोषणा की। सीएम धामी ने ऐलान किया कि प्रदेश में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी।

बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर शीघ्र ही नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएंगी।

वहीं मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि पुलिस आरक्षी पुलिस फोर्स की प्राथमिक इकाई है, जो विभाग में नींव की तरह कार्य करते हैं एवं विभिन्न थाने चौकियों एवं चौराहों पर पुलिस का मुख्य चेहरा बनकर तैनात रहते हैं। पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उत्तराखण्ड पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील…

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी एवं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top