Connect with us

भाजपा की पूर्ण बहुमत की जीत पर उत्तराखंड में मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने खेली होली…

उत्तराखंड

भाजपा की पूर्ण बहुमत की जीत पर उत्तराखंड में मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने खेली होली…

देहरादून। पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से गदगद हुए भाजपाईयों ने डोईवाला चौक पर जश्न मनाया। त्रिपुरा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार, नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार और मेघालय में भाजपा को बढ़त मिलने पर डोईवाला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर और ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी भी की। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र की जीत है। आने वाले नगर पालिका और सांसदों के चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा दिखाया है। भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सही निर्णय का परिणाम जीत के रूप में देकर जनता ने अपना विश्वास दिखाया है। मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल ने कहां कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विकास पर जनता ने वोट दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

इस मौके पर जिला मंत्री विनय कंडवाल, उषा कोठारी, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, उपाध्यक्ष विनय जिंदल, प्रेम सिंह पम्मी राज, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, संतोषी बहुगुणा, ईश्वर चंद अग्रवाल, मनीष नैथानी, दरपान बोरा, सुबोध नौटियाल, अंकित काला, लच्छीराम लोधी, आदेश कुमार, मनोज कंबोज, हरविंदर सिंह, सोनू गोयल, सभासद हिमांशु, संपूर्णानंद थपलियाल, आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट, पंडित श्रीकांत भट्ट, राममूर्ति ताई, प्रकाश कोठारी, अजय गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top