Connect with us

जोगीवाला क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पुलिस ने लोगों से की ये अपील…

उत्तराखंड

जोगीवाला क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पुलिस ने लोगों से की ये अपील…

देहरादून में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जोगीवाला क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला है। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पुलिस व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाने में जुटी रही।

यह भी पढ़ें 👉  14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोगीवाला चौक को चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए प्रशासन की ओर से कब्जा छोड़ने को लेकर 10 दिन पूर्व कब्जाधारियों को नोटिस थमाया गया था। आज से  चिह्नित किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

प्रशासन ने की ये अपील

जोगीवाला में अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई के चलते डोईवाला में लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने कब्जा हटाने के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का रुख करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

दिए गए थे नोटिस

गौरतलब है कि बीते गुरुवार तक चिह्नित किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया था। अब इसे खाली करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top