Connect with us

एसएससी परीक्षा 2023 को लेकर बड़ा अपडेट, आयोग ने जारी किया शेड्यूल…

उत्तराखंड

एसएससी परीक्षा 2023 को लेकर बड़ा अपडेट, आयोग ने जारी किया शेड्यूल…

Job Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने अक्टूबर से दिसंबर महीने के बीच आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर तारीखें देख सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आयोग की तरफ से जारी किए शेड्यूल के मुताबिक संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 (टियर-2) 25, 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (टियर-2), 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) 2023 (पेपर 2) के लिए परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।  दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक परीक्षा (टियर -2) 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

वहीं बताया जा रहा है कि आयोग की तरफ से इन परीक्षाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अब चूंकि एसएससी की ओर से परीक्षा तिथियों को घोषित कर दिया गया है तो उम्मीदवार इस अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं। वहीं, ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार एग्जाम डेट्स की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर दिए गए एसएससी परीक्षा 2023 कैलेंडर लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुल जाएगी उम्मीदवार कैलेंडर में परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं पेज डाउनलोड करें। इसके अलावा, कैंडिडेट्स आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top