Connect with us

Big news: गुलदार के हमले में बच्चों को हुआ नुकसान, तो डीएफओ नपेंगे…

उत्तराखंड

Big news: गुलदार के हमले में बच्चों को हुआ नुकसान, तो डीएफओ नपेंगे…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलदार एवम अन्य वन्य जीवों के मानव जीवन पर आक्रमण से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय कर एक टास्क फोर्स गठन करने का निर्णय लिया है।

सीएम ने निर्देशित किया है कि यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है तो, इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनअधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान मानव आबादी में गुलदार व अन्य जंगली जानवरों के घुसने और उत्पात मचाने पर मंथन हुआ सीएम ने कहा कि गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…

वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर भी सीएम ने नाराजगी दिखाई। वंही जंगलों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सीएम ने कहा इसे रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू,अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन,प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top