Connect with us

बड़ी खबरः आप को लगा बड़ा झटका, कर्नल कोठियाल सहित दो नेताओं ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखंड

बड़ी खबरः आप को लगा बड़ा झटका, कर्नल कोठियाल सहित दो नेताओं ने दिया इस्तीफा…

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। साथ ही उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे भूपेश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

बताया जा रहा है कि कर्नल अजय कोठियाल ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। अजय कोठियाल ने लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं 18 मई 2022 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। बता दें कि उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसाभ सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्‍हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉  हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

बताया जा रहा है कि कोठियाल के साथ ही उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे भूपेश उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें कि भूपेश को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। अपने इस्तीफे की भूपेश ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

बड़ी खबरः आप को लगा बड़ा झटका,  कर्नल कोठियाल सहित दो नेताओं ने दिया इस्तीफा…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top