Connect with us

उत्तराखंड बीजेपी में बड़ें बदलाव की सुगबुगाहट तेज, नए चेहरों को मिल सकता है मौका…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बीजेपी में बड़ें बदलाव की सुगबुगाहट तेज, नए चेहरों को मिल सकता है मौका…

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज है। बीजेपी के संगठन विस्तार की खबरें तेज है। रिपोर्टस की माने तो नई टीम के गठन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो चुकी है और अब प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम बना दी जाएगी। भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस महीने के आखिर तक अपनी नई टीम का एलान कर देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) की नई टीम जल्द अस्तित्व में आ जाएगी। हरिद्वार जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश संगठन को आकार दे दिया जाएगा, जबकि जिलों में इसके बाद नई टीम घोषित की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

बताया जा रहा है कि, पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक चेहरों को बदला जा सकता है। लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में जोरदार बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा का लक्ष्य अब वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पिछले प्रदर्शन को दोहराना है। वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। हरिद्वार जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और अगले वर्ष के स्थानीय निकाय चुनाव पर भी भाजपा की दृष्टि है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा अब अपने प्रदेश संगठन को पुनर्गठित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top