Connect with us

उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, देहरादून में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का किया भंड़ाफोड़…

उत्तराखंड

उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, देहरादून में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का किया भंड़ाफोड़…

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून साइबर अपराधियों की गढ़ बन रही है। उत्तराखंड STF ने दून में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मौके से एसटीएफ ने एक करोड़ ₹26 लाख की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही 12 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के ईसी रोड स्थित काल सेंटर ए टू जेड पर एसटीएफ की ओर से बुधवार देर रात दबिश दी गई। कॉल सेंटर में अब भी एसटीएफ की जांच चल रही है। उत्तराखंड एसटीएफ ने देश में बैठ कर विदेशों में साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। देहरादून में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ एक दर्जन से ज्यादा हिरासत में लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

शुरूआती जांच में पता चला है कि यह गैंग फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की आड़ में देश में बैठकर विदेशों के लोगों से साइबर ठगी करता है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह विदेशी लोगों को जाल में फंसा कर करोड़ों का चूना लगा रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई जारी है। एक करोड़ छब्बीस लाख मौके से बरामद हुए हैं। एसटीएफ उत्तराखंड व साइबर थाना पुलिस की रात से कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में 40 और गोल्फकार्ट चलेंगी, आरईसी फाउंडेशन से 3.36 करोड़ की मदद…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top