Connect with us

देहरादून में यहां बड़ा हादसा, चलती कार में लगी आग, मची चीक-पुकार

उत्तराखंड

देहरादून में यहां बड़ा हादसा, चलती कार में लगी आग, मची चीक-पुकार

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां देहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई । आग लगने से मौके पर कोहराम मच गया। तो वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चीख-पुकार के बीच कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह कार से कूद कर जान बचाई ।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना डोईवाला के माजरी ग्रांट की है। यहां एक लाल रंग की पजेरो में अचानक आग लग गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो कि हरिद्वार की ओर जा रहे थे। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह से जल गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक घटना की वीडियो बनाने लगे। गनीमत यह रही कि गाड़ी में बैठे तीन लोग समय से गाड़ी से बाहर उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

बताया जा रहा है कि वाहन में गाजियाबाद निवासी दिनेश चौधरी, ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीण के साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी वाहन में सवार था जो कि आग लगने से पूर्व वाहन से उतर चुके थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण गाड़ी के एसी में तकनीकी दिक्कत के चलते शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top