Connect with us

भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग नेशनल हाईवे घोषित, जल्द होगा निर्माण…

उत्तराखंड

भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग नेशनल हाईवे घोषित, जल्द होगा निर्माण…

Uttarakhand News: भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग को केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हाईवे घोषित कर दिया गया है। नेशनल हाईवे निर्माण को 1036 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके लोकसभा क्षेत्र मे बहुप्रतीक्षित भानियावाला-ऋषिकेश रोड को नेशनल हाईवे का दर्जा देते हुए इसके निर्माण के लिए 1036 करोड रुपए का बजट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी : धामी

कहा कि पिछले काफी समय से इस रोड को फोरलेन बनाने की मांग उठती चली आ रही थी। जिसको देखते हुए सरकार ने विकास कार्य को आगे बढ़ाते हुए इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर बजट जारी कर दिया है। भानियावाला से ऋषिकेश तक सड़क मार्ग संकरा होने के कारण अधिकतर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

हवाई यात्रियों को जौलीग्रांट हवाई अड्डा तक आवाजाही को कई बार जाम में फंसने के कारण असुविधा होती थी। और रानीपोखरी से ऋषिकेश के बीच जंगल मार्ग होने के कारण हाथियों के सड़क में आने से कई बार दुर्घटनाएं भी होती रहती थी। लेकिन अब इस राजमार्ग के बन जाने के बाद हाथी कॉरिडोर होने के कारण सड़क मार्ग को व्यवस्थित तरीके से बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…

निशंक को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल, नरेंद्र नेगी, कोमल देवी, रीता नेगी, गोवर्धन मंमगाई, अंसुमं रतूड़ी, नितिन कोठारी, अनिल चौहान, प्रेम सिंह, बॉबी शर्मा, विशाल छेत्री, राजेंद्र उनियाल, नरेश मनवाल, रोहित बडोला, केदार रावत, अंकित काला, अनूप नेगी, राकेश गुप्ता, गणेश थपलियाल, प्रकाश कोठारी , सोनू गोयल, राजेश भट्ट आदि शामिल रहे ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top