Connect with us

उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन

देहरादून 1 दिसम्बर, 2024: उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिनांक 1 दिसम्बर 2024 को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर गांधी पार्क, देहरादून से एक वृहद राज्य स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया।

नाको, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष विश्व एड्स दिवस के अवसर पर “TAKE THE RIGHTS PATH” थीम दी गयी है। जागरूकता रैली का फ्लैग ऑफ कर्नल आलोक गुप्ता, एस०एच०ओ० तथा डॉ० अमित शुक्ला, अपर परियोजना निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

जागरूकता रैली गांधी पार्क से आरम्भ होकर गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, दून चौक, बुद्धा चौक, परेड ग्राउण्ड से होते हुए गांधी पार्क में सम्पन्न हुई। रैली के सम्पन्न होने के अवसर पर अपर परियोजना निदेशक, डॉक्टर अमित शुक्ला द्वारा बताया गया उत्तराखंड राज्य एड्स नियन्त्रण सीमित द्वारा एचआईवी एड्स की जागरूकता तथा एचआईवी एड्स से संबंधित प्रदेश भर में दी जारी सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

इसके पश्चात् कर्नल आलोक गुप्ता द्वारा बताया गया कि एचआईवी किन कारणों से होता है और हम उसे कैसे बच सकते हैं अगर कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव हो जाता है तो वह किस प्रकार से एक अच्छी जिंदगी जी सकता है और सरकार द्वारा किस प्रकार से निशुल्क सभी एचआईवी पॉजिटिव लोगों की सहायता दवा तथा अन्य रूप से की जा रही है कर्नल, आलोक द्वारा बताया गया कि एड्स का ज्ञान ही बचाए जान होता है इसलिए एचआईवी से दूर रहने के लिए समाज में हम सबको साथ मिलकर के इस बीमारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

उक्त जागरूकता रैली में जनपद देहरादून के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं जैसे भारत स्काउट एण्ड गाईड, नर्सिंग स्कूल एण्ड कॉलेज, एन०एस०एस० द्वारा उक्त जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया गया एवं उक्त जागरूकता रैली में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…

प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त के अतिरिक्त जागरूकता रैली में जनपद देहरादून में कार्यरत विभिन्न टी०आई० संस्थाओं- बालाजी सेवा संस्था, पी०जी०के०एस, एग्नस कुंज सोसाइटी, रूद्रा हिमालय जन-जागृति समिति के प्रतिनिधि एवं उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, देहरादून के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण एवं विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top