Connect with us

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, जवान की मौत…

उत्तराखंड

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, जवान की मौत…

उत्तराखंड में आज हादसो का दिन साबित हो रहा है। टिहरी से दूसरे बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त गया। हादसे में एक सैन्यकर्मी मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। जहां सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सेना का ट्रक सड़क में पलट गया। वाहन में केवल दो व्‍यक्ति सवार थे।  हादस में एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई व एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इससे पहले टिहरी के ही चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास आज सुबह बड़ा हो गया था। यहां कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से स्कूल और परिजनों में मातम पसर गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top