Connect with us

चीनी मिल मे लापरवाही और अनुशासन भंग करने पर तौल एक और तौल लिपिक निलम्बित…

उत्तराखंड

चीनी मिल मे लापरवाही और अनुशासन भंग करने पर तौल एक और तौल लिपिक निलम्बित…

डोईवाला। चीनी मिल मे लापरवाही और अनुशासन भंग करने पर तौल एक और तौल लिपिक को निलम्बित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डी०पी०सिंह  द्वारा चन्दन सिंह सुपत्र बलदेव सिंह, तौल लिपिक (सामयिक) को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। और प्रकरण की जाँच  मुख्य लेखाकार सर्वजीत सिंह को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

मिल में डी०पी०सिंह पीसीएस अधिकारी द्वारा दिनांक 31 अगस्त को अधिशासी निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। था तभी से वो लगातार चीनी मिल की प्रगति के लिए दिन रात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। और मिल हित व कृषक हित में निरन्तर कठोर कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ

अधिशासी निदेशक द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने, अनुशासन भंग करने के लिए फिर एक तौल लिपिक को निलम्बित किया गया है। उनके द्वारा इससे पूर्व भी नन्दकिशोर (पम्पमैन) मनोज चमोला व अश्वनी कुमार (तौल लिपिकों) को कार्यों में लापरवाही बरतने एवं अनुशासन भंग करने पर निलम्बित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top