Connect with us

उत्तराखंड में आरटीई के तहत एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में आरटीई के तहत एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, पढ़ें डिटेल्स…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आखिरकार शिक्षा के अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूलों में अपवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया आगामी 23मई तक जारी रहेगी है। इसके साथ ही 16 से 20 जून के बीच पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की सूची भी अपलोड कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका, युद्धस्तर पर तलाश अभियान…

मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आरटीई के साथ विभिन्न सत्यापित और पंजीकृत स्कूलों में उन छात्रों के लिए 25% आरक्षण है। यह जरूरतमंद और इच्छुक छात्रों और उनके माता-पिता के लिए बहुत उपयोगी है; जिनकी वार्षिक आय 55000 से कम है। प्रदेश में जल्द ही अब इसके तहत एडमिशन शुरू होने वाले है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 13 से 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। बता दे 5 जून से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इंडस एक्शन संस्था की वेबसाइट https://rte121c-ukd.in/uttarakhand पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इस योजना के तहत एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2023 को 3 साल और कक्षा एक से संचालित निजी स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2023 को पांच साल पूरी होनी चाहिए।  बताया जा रहा है कि प्रवेश के लिए 1 जून को लॉटरी प्रक्रिया होगी। 16 से 20 जून के बीच पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की सूची भी अपलोड कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top