Connect with us

एक्शन: सीएम योगी ने किए 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

उत्तराखंड

एक्शन: सीएम योगी ने किए 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मूड में हैं। अतीक शूटआउट के बाद सीएम योगी ने सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐक्शन में आ गए हैं। मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति-2026 का सीएम धामी ने किया विमोचन…

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद मारा गया था।

गोलीबारी की यह घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है। अहमद एवं अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया है। अहमद और उसके भाई अशरफ को 2005 के उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में सुनवाई के लिए यहां लाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top