Connect with us

मसूरी की धारण क्षमता एवं सुरक्षा उपायों को लेकर हुई बड़ी बैठक…

उत्तराखंड

मसूरी की धारण क्षमता एवं सुरक्षा उपायों को लेकर हुई बड़ी बैठक…

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा मसूरी की धारण क्षमता एवं सुरक्षा उपायों को लेकर गठित 9 सदस्यीय समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

बैठक के दौरान मसूरी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय, वाहन, यातायात प्रबन्धन, ठहरने सहित पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों के वहन क्षमता आदि का समग्र अध्ययन पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि एनजीटी द्वारा मांगे गए सभी प्रकार के अध्ययनों की रिपोर्ट्स को निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

साथ ही उन्होंने कहा कि समिति के अंतर्गत सभी संस्थानों द्वारा इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर लिए जाएं। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमिटी के सदस्य सचिव  एम.सी. घिल्डियाल, प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top