Connect with us

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, इन मुद्दो पर लग सकती है मुहर…

उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, इन मुद्दो पर लग सकती है मुहर…

उत्तराखंड में सोमवार यानी आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में पेंशन सहित कई अहम फैसलों पर लग सकती है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि उत्तराखंड निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड बनाने के लिए प्रदेश सरकार अब अध्यादेश लाने जा रही है। इस अध्यादेश के प्रस्ताव पर निर्णय हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 20 मार्च को सायं पांच बजे सचिवालय में होगी। यह बैठक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में होगी। बैठक में आबकारी नीति, वित्त, राजस्व, शिक्षा, परिवहन एवं आपदा से संबंधित बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में सरकार बढ़ोत्तरी करने की तैयारी में है। इन पेंशन योजनाओं में सौ से दो सौ रुपये प्रतिमाह तक की वृद्धि की जा सकती है।

वहीं बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा राज्य में निजी क्षेत्र की भागीदारी से अवस्थापना विकास की योजनाओं को जमीन उतारने के लिए बोर्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने सदन में विधेयक पेश किया था, लेकिन अचानक वापस ले लिया गया। बताया जा रहा है कि यदि विधेयक वापस नहीं होता तो फिर इसके लिए अगले सत्र तक इंतजार करना होता। अब सरकार अध्यादेश के जरिये बोर्ड बना सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top