Connect with us

शेयर मार्केट से कमाई के झांसे में आकर युवती ने गंवाएं 57 लाख रुपये…

उत्तराखंड

शेयर मार्केट से कमाई के झांसे में आकर युवती ने गंवाएं 57 लाख रुपये…

देहरादून: ऑनलाइन ट्रेडिंग की पोस्ट देखकर उसके जरिए कमाई के झांसे में देहरादून की युवती 57 लाख रुपये गंवा बैठी। युवती की तहरीर पर साइबर अपराध देहरादून थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगी का शिकार शिवानी रावत निवासी राजपुर रोड हुईं। शिवानी रावत ने बीते 15 जुलाई को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें शेयर और ट्रेडिंग निवेश की बात लिखी थी। उस विज्ञापन पर दिए लिंक के जरिए वह एक व्हाट्सएप (904-The India PIMPCO Group) में जुड़ गई। ग्रुप में करीब 200 सदस्य थे। इस ग्रुप के मुख्य संचालक राजेश शर्मा और उनकी सहायक श्रद्धा सिंह थीं। वहां निवेश के टिप्स दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

झांसे में आकर शिवानी ने निवेश का सोचा। तब उन्हें खुद को श्रद्धा सिंह बताने वाली ने उनके बताए पोर्टल पर पंजीकरण के लिए एक लिंक दिया। लिंक के जरिए पैसिफिक भारत नाम की एप डाउनलोड हुई। जिस पर पीड़िता ने पंजीकरण कर ट्रेडिंग शुरू की। रकम निवेश करना शुरू किया तो अच्छा निवेश दिखाई दिया। पीड़िता ने कुल 57 लाख रुपये का निवेश कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

इसके बाद उन्हें पता लगा कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई हैं। रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उनका एकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने साइबर अपराध थाना देहरादून में तहरीर दी। डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top