Connect with us

भर्ती: यंहा निकली बम्पर नौकरी, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड

भर्ती: यंहा निकली बम्पर नौकरी, ऐसे करें आवेदन…

UKSSSC Latest Update 2024: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत अपर निजी सचिव के 03 रिक्त पदों, विभिन्न विभागों के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक के 249 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड सूचना आयोग के अंतर्गत आशुलिपिक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 03 रिक्त पदों, वैयक्तिक सहायक आशुलिपिक ग्रेड-ii के 02 रिक्त पदों अर्थात कुल 257 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक

इन रिक्त पदों पर निकली भर्ती

• अपर निजी सचिव (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) – 03

• वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग, उत्तराखण्ड) – 249

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

• आशुलिपिक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (उत्तराखण्ड सूचना आयोग) – 03 •

वैयक्तिक सहायक/आशुलिपिक ग्रेड- ii

(उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद्) – 02

• कुल योग – 257

नोटः- रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटायी जा सकती है।.

आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन में दिये गये “ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु प्रक्रिया” का भली भाँति अवलोकन कर लें। उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18/21 वर्ष से 42 वर्ष तक रखी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि रंगोत्सव में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग, कलाकारों के साथ थिरके सीएम धामी…

आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए Toll Free No. 9520991172 या Whatsapp No 9520991174 या आयोग की E.mail Id: chayanayog@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top