Connect with us

मुख्य सचिव ने पर्यटन स्थलों के आस-पास जल्द हेलीपैड तैयार करने के निर्देश…

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पर्यटन स्थलों के आस-पास जल्द हेलीपैड तैयार करने के निर्देश…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें विभिन्न स्थानों को सड़कों के साथ ही एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने जौलीग्रांट के पास हेलीपोर्ट एवं नैनीताल-मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों के आस-पास के क्षेत्र में हेलीपैड शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चिन्हित किए गए मामलों में वन भूमि हस्तांतरण के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top