Connect with us

ऊर्जा मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया को सम्मानित, मिला ये पुरस्कार…

उत्तराखंड

ऊर्जा मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया को सम्मानित, मिला ये पुरस्कार…

उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया को सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि टीएचडीसी को राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है। इस साल का एनटीपीसी राजभाषा शील्ड (प्रोत्साहन) पुरस्कार टीएचडीसी इंडिया को दिया गया है। जिसके बाद उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से एनटीपीसी राजभाषा शील्ड (प्रोत्साहन) पुरस्कार इस साल टीएचडीसी इंडिया को दिया गया है। ये पुरस्कार केंद्रीय मंत्री (विद्युत, नवीन व नवीनकरणीय ऊर्जा) आरके सिंह ने दिल्ली में आयोजित विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…

बताया जा रहा है कि यह पुरस्कार टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह को प्रदान किया है। इस दौरान टीएचडीसी की राजभाषा पत्रिका पहल का विमोचन भी किया गया।पुरस्कार मिलने पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि टीएचडीसी अपने मूल कार्यों के साथ ही अपने संवैधानिक और सामाजिक दायित्व निभाने के लिए कृत संकल्प है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top