Connect with us

उत्तराखंड में बारिश मचा रही तबाही, मासूम सहित एक साधू की मौत, अन्य घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश मचा रही तबाही, मासूम सहित एक साधू की मौत, अन्य घायल…

उत्तराखंड में  बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन से घरों में मलबा आ गया है। तो वहीं घरों में पानी भर गया। बड़ी तबाही की खबर ऋषिकेश से आ रही है। यहां तहसील क्षेत्र में आश्रम की दीवार गिरने से मलबे में दबने से एक साधु की मौत हो गई तो वहीं दो लोग दब गए। वहीं ऋषिकेश डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे घर में सो रही मासूम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 हाईवे पर उफनाएं नाले ने तबाही मचाई। यहां एक आनंद कोली का मकान है। देर रात भारी बारिश के बाद उनके घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। अधिक बारिश से पानी उनके घर घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान उनकी दो बेटियां आकांक्षा (12) और दृष्टि (8) सो रहे थी। घर के कमरे डूब गए। सामान इधर-उधर बहने लगा। घर में सो रही बच्ची भी डूबने लगी। हादसे में मासूम आकांक्षा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

वहीं बताया जा रहा है कि लक्ष्मण झूला क्षेत्र में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बीती देर रात एसटीपी के समीप एक दीवार ढह गई। दीवार के नीचे एक साधु दब गया था। वहीं दीवार ढहने से इसकी चपेट में दो साधु आ गए थे। साधुओं को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया है।घायलों की पहचानदिनेश भारती (65 वर्ष) शिष्य टाट वाले बाबा तथा केदार चौहान शिष्य प्रेम बाबा के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान राजस्थान के गजानंद (82 वर्ष)  के रूप में की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top