Connect with us

ISRO ने दुनिया में मनवाया अपना लोहा, चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग…

उत्तराखंड

ISRO ने दुनिया में मनवाया अपना लोहा, चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग…

इसरो (ISRO) ने एक बार अपना लोहा दुनिया में मनवा लिया। शुक्रवार (14 जुलाई) को भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और मील का पत्थर छू लिया है। खनिज, पानी आदि की तलाश में चंद्रयान 3, चांद की ओर बढ़ चला है। देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जा चुका। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग पर सीएम धामी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं इस यान को लेकर लोगों के दिमाग में कई सवाल आ रहे है। आइए जानते है इससे जुड़ी डिटेल्स…

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

मिली जानकारी के अनुसार भारत के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों ने इस मिशन के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। बता दें कि चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) के लॉन्चिंग को लेकर विश्वभर की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी। चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग का पहला उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना है। चांद पर सटीक लैंडिंग हासिल कर भारत अपनी तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा। सबकुछ सही रहा तो 23 अगस्त शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 लैंड होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

बताया जा रहा है कि चंद्र मिशन तीन की सफल लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिकों समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है। सीएम धामी ने ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा है, “नए भारत की नई उड़ान…’चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण हेतु देश के महान वैज्ञानिकों समेत इसरो की पूरी टीम को बधाई। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।”

यह भी पढ़ें 👉  30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top