Connect with us

राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद, विद्युत-पेयजल लाइन बाधित…

उत्तराखंड

राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद, विद्युत-पेयजल लाइन बाधित…

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कई गांवों से संपर्क कट गया है। बिजली बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 दिनों से उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कई राजमार्ग बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में आंतरिक मार्ग एवं ग्रामीण मार्ग बंद है। जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में दूध और सब्जी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं बरसात से विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई है और पेयजल लाइनों में भी भूस्खलन की वजह से नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…

बताया जा रहा है कि राज्य में मुख्य रूप से टिहरी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग, मायाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग, चकराता लाखामंडल मोटर मार्ग, दारागाढ़ काधियान मोटर मार्ग, घटटूगड रिखणीखाल मोटर मार्ग, घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग सहित 26 राजमार्ग बंद है। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top