Connect with us

अब राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित…

उत्तराखंड

अब राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित…

अगर आप पहाड़ का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बारिश से जहां प्रदेश की कई सड़के बाधित हो गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अब राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। ये मार्ग बारिश के चलते मानसून काल में बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसून काल के दृष्टिगत तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/ जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने चर्चा की। बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया। डीएम ने जिसके आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। साथ ही आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

बताया जा रहा है कि घाट से चंपावत की ओर, चंपावत से घाट की ओर, कोतवाली चंपावत से टनकपुर की ओर व ककराली गेट से चंपावत की ओर वाहन संचालन सायं 6:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित समय पर सड़क दुर्घटना एवं वाहन संचालन हेतु संबंधित कोतवाली प्रभारी पूर्णता जिम्मेदार होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लागू होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top