Connect with us

उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग…

उत्तराखंड

उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग…

उत्तराखंड और दिल्ली समेत उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। ये भूकंप दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के डोडा में बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र डोडा में जमीन की सतह से 6 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप का केंद्र कारगिल से 158 किलोमीटर, हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली से 163 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कि उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का असर भारत के सरहदी इलाकों से जुड़े पाकिस्तान के कई इलाकों में भी दिखाई दिया। पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top