Connect with us

उत्तराखंड में सीएम धामी का एक्शन, ये अधिकारी जल्द हो सकते है निलंबित…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सीएम धामी का एक्शन, ये अधिकारी जल्द हो सकते है निलंबित…

उत्तराखंड में सीएम धामी एक्शन में है बताया जा रहा है कि सीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए उद्यान विभाग के चर्चित और विवादित निदेशक हरमिंदर बवेजा पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप है। जिसपर सीएम ने सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है अनुपूरक बजट : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उद्यान विभाग के निदेशक बवेजा पर कई आरोप लगे हैं। उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर उन पर सवाल खड़े होते रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी ने बनेजा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते है।

बताया जा रहा है कि जिस तरह निदेशक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, उसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस पर एक्शन लेते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निदेशक को सस्पेंड करने की फाइल पहले विभाग मंत्री के पास जाएगी। उसके बाद सस्पेंड आदेश जारी हो सकते है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top