Connect with us

उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव, चर्चाओं का बाजार गर्म…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव, चर्चाओं का बाजार गर्म…

उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल कर नए चेहरों को जगह दे सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए हाईकमान से भी विचार विमर्श कर होमवर्क शुरू कर दिया है। जुलाई में धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि इन सीटों को जीतने के लिए धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को जल्द ही नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि मंत्रीमंडल में कुछ की परफोर्मेंस और कुछ की चुनाव में भागेदारी को देखते हुए छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा नए युवा चेहरों को भी शामिल करने की चर्चा है।

गौरतलब है कि धामी मंत्रिमंडल में तीन सीटें पहले से रिक्त चल रही हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद चार कुर्सियां खाली हो गई हैं। जिन जिलों को प्रतिनिधित्व का इंतजार है, उनमें उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिले शामिल है। अब इन सीटों को भरने के लिए कवायद तेज हो गई है। जिसे लेकर सियासी अटकले तेज हो गई है। अब देखना होगा मंत्रीमंडल में किसकी एंट्री होती है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top