Connect with us

टिहरी जिला क्रीड़ा अधिकारी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, जानें…

उत्तराखंड

टिहरी जिला क्रीड़ा अधिकारी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, जानें…

टिहरी के एक अधिकारी को देश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया नेचाइना में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए टिहरी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को जिम्मेदारी सौंपी है। उनका नाम रेफरी और जज के रूप में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23 सितंबर, 2023 से 8 अक्टूबर, 2023 तक 19वें एशियाई खेल आयोजित किए जाने हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन होना है। इस टीम के चयन की जिम्मेदारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि 6 से 9 जून 2023 तक नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन किया जाएगा। जिसमें वे रेफरी एवं जज के रूप में चयन ट्रायल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

बता दें कि संजीव कुमार पौरी बॉक्सिंग में 5 बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। राष्ट्रीय प्रशिक्षक तथा अंतरराष्ट्रीय रेफरी और जज हैं। वे कई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में रेफरी और जज की भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वह 19वें एशियाई खेलों के लिए भी इससे पहले भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के चयन ट्रायल में रेफरी और जज के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top