Connect with us

प्रदेश में जल्द होगी सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती, मिली मंजूरी…

उत्तराखंड

प्रदेश में जल्द होगी सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती, मिली मंजूरी…

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती को कैबिनेट ने आउटसोर्स की माध्यम से कराने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए हर माह 40 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं के आंकड़ों के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आकलन: मुख्य सचिव

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब  शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के माध्यम सेक्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के 670 और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के 285 पदों पर नियुक्ति की जाएगी । इन्हें 40 हजार प्रतिमाह मानदेय पर रखा जाएगा। कार्मिकों के मानदेय पर आने वाले खर्च का 90 प्रतिशत केंद्र एवं 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।

बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से शिक्षा विभाग में सीआरपी और बीआरपी के पद रिक्त थे। पूर्व में शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन कार्मिक विभाग ने इस प्रस्ताव को वापस लौटाते हुए कहा कि आउटसोर्स के बजाय सेवारत शिक्षकों से ही इस काम को लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी : धामी

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top