Connect with us

केदारनाथ धाम में अब भक्तों को दिखेगा 60 क्विंटल का कास्य का ‘ऊँ…

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में अब भक्तों को दिखेगा 60 क्विंटल का कास्य का ‘ऊँ…

Uttarakhand News: बाबा केदार के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम  में अब जल्द ही भक्तों को 60 क्विंटल का कास्य का ‘ऊँ’ का निशान दिखाई देगा। ये निशान केदारनाथ मंदिर के पास चबूतरे पर लगाया जाएगा। जिसका सफल ट्रायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ऊँ का यह निशान भक्तों को आकर्षित करेगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ पुर्ननिर्माण के तहत जो कि मंदिर परिसर को और सुंदर और भव्य बनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से केदारनाथ में गोल प्लाजा में 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊँ की आकृति स्थापित की जाएगी। इसका जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सफल ट्रायल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

बताया जा रहा है कि 60 क्विंटल भारी यह निशान टैक्टर के माध्मय से केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। यहा काफी आकर्षक है। इस निशान को जिस ताबा व पीतल मिलाकर बनाया गया है, वह जर्मनी से मंगवाया गया है। इसको एक दर्जन से अधिक टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है।  यह केदारनाथ मंदिर से 200 मीटर दूरी पर चबूतरे में लगभग दो से तीन सप्ताह में यह निशान लगा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…

वहीं बताया जा रहा है कि बाबा केदार की पूजा-अर्चना व भोग से पहले ईशानेश्वर महादेव की अराधना कर भोग लगाने की परम्परा है। आपदा के बाद से भगवान की मूर्तियों की खुले आसमान के नीचे ही पूजा अर्चना हो रही है। केदारनाथ आपदा के नौ वर्ष बाद भगवान के शिव आराध्य गुरू ईशानेश्वर को अपना आशियाना मिल सकेगा, अंतिम दौर का कार्य चल रहा है। इसी महीने कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के विकास हेतु ₹3.08 करोड़ स्वीकृत किए…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top