Connect with us

‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ मैराथन आयोजित, CM ने किया फ्लैग ऑफ…

उत्तराखंड

‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ मैराथन आयोजित, CM ने किया फ्लैग ऑफ…

Uttarakhand News: देहरादून के जोगीवाला में आज ‘‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ मैराथन आयोजित की गई। इस मैराथन का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उत्तराखण्ड को #G20India की तीन बैठकें मिलने पर सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर… 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है, अपनी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है। इसकी बैठकें देश में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संकल्प नये उत्तराखण्ड के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। उन्होंने आयोजन के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top