Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, पढ़ें मौसम अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, पढ़ें मौसम अपडेट…

Weather Update: उत्तराखंड में बीते दिन हुई लगातार बारिश से जहां राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अगले चार दिन पहाड़ी इलाकों में  बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में नौ मई तक पांच जिलों में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। सिर्फ सात मई को मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेशभर में 7 मई को कहीं–कहीं ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट विभाग ने जारी किया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग पर पांच साल में 1759 करोड़ रुपये खर्च…

बताया जा रहा है कि 7 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा और 9 मई तक ये पूरी तरह वापसी कर लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।  हालांकि, रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल 20 मई तक किसी भी राज्य में लू की चेतावनी से इनकार किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top