Connect with us

मसूरी डाईवर्जन से ऐतिहासिक राजपुर मार्केट तक लगी ये रोक, पढ़ें…

उत्तराखंड

मसूरी डाईवर्जन से ऐतिहासिक राजपुर मार्केट तक लगी ये रोक, पढ़ें…

Dehradun News: देहरादूनवासियों के लिए काम की खबर है। अगर आप वाहन चालते है और राजपुर रोड की तरफ जा रहे है तो पहले ये खबर पढ़ लें। बताया जा रहा है कि मसूरी डाईवर्जन से ऐतिहासिक राजपुर मार्केट तक सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क करने पर रोक लगा दी है। डीआईजी/एसएसपी देहरादून ने आदेश जारी कर इसे नो पार्किंग जोन घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीआईजी/एसएसपी देहरादून ने राजपुर रोड (मसूरी डाइवर्जन से राजपुर मार्केट) के दोनों ओर नो पार्किंग जोन घोषित किया है। बताया जा रहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सड़क पर आड़े तिरछे वाहन लगाने सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और यातायात बाधित होता है।

गौरतलब है कि देहरादून की इस ऐतिहासिक व पुरानी सड़क के दोनों ओर कई पुरानी कोठियां व व्यावसायिक संस्थान मौजूद हैं। प्रसिद्ध साईं बाबा के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यही नहीं, सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए भी एक रास्ता इस मार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में इस सड़क के नो पार्किंग जोन घोषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top