Connect with us

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक इस समय ही खुलेगा मार्ग…

उत्तराखंड

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक इस समय ही खुलेगा मार्ग…

उत्तराखंड में अगर आप पहाड़ का सफर कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिलक्यारा और गंगोत्री हाईवे पर चिन्याली से धरासू के बीच मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है। इस दायरे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक दिन में कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे के इस हिस्से में जमा मलबे को हटाने के लिए यातायात बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को यातायात की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से मलबा हटाते समय हर दिन यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

यातायात खुला रखने का समय

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
सुबह 6 से 10 बजे तक

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top