Connect with us

अब पंतनगर से जयपुर के बीच की दूरी मात्र सवा घंटे में होगी तय, नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू…

उत्तराखंड

अब पंतनगर से जयपुर के बीच की दूरी मात्र सवा घंटे में होगी तय, नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू…

Uttarakhand News: प्रदेश में आज से नई हवाई सेवा शुरू हो गई है। पंतनगर से जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का रविवार को  शुभारंभ किया। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है। इंडिगो की फ्लाइट आज 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू हो गई है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।  इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

ये रहेगा टाईम और किराया

26 मार्च को पंतनगर से अपराहन 12:15 पर जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो कि 1:40 पर पहुंचेगी। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के परिजनों से मिले…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top