Connect with us

यूकेपीएससी पटवारी पेपर लीक मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

उत्तराखंड

यूकेपीएससी पटवारी पेपर लीक मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

उत्तराखंड में बहुचर्चित पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर उन्हें पेपर रटवाया था।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आरोपी डेविड निवासी बाकरपुर लक्सर ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलने के बाद उन्हें बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में प्रश्नपत्र रटवाया था। आरोपी डेविड को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय स्पेशल जज सर्तकता देहरादून की ओर से गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

बताया जा रहा है कि आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलते हुए शैक्षिक दस्तावेज लेकर बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में पेपर रटवाया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top