Connect with us

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण…

उत्तराखंड

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण…

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो चुकी है। बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए लाखों भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है , वहीं अब पर्यटन विभाग ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। भक्त घर बैठे चार तरीके से अपना पंजीकरण करा सकते है आइए जानें कैसे…

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। धाम के दर्शन के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए गए है। ऐसे में अगर आप धाम के दर्शन करना चाहते है तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पंजीकरण के लिए चार तरह से पंजीकरण की सुविधा दी है। इसमें वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और हेल्पलाइन पर कॉल के माध्यम से श्रद्धालु पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

चार तरीके से कराएं पंजीकरण

वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ””yatra”” लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

इस दिन से शुरू होगी यात्रा

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 21 फरवरी से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया था। अब तक यात्रा के लिए 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top