Connect with us

विक्रम संचालकों के लिए काम की खबर, आखिरी मौका…

उत्तराखंड

विक्रम संचालकों के लिए काम की खबर, आखिरी मौका…

उत्तराखंड के विक्रम चालकों के लिए बड़ी खबर है। शहर में विक्रमों को बाहर करने और उनके बदले नए चौपहिया बीएस-6 पेट्रोल या सीएनजी वाहन के परमिट को लेकर विक्रम संचालकों के पास आज आखिरी मौका है। बताया जा रहा है कि एक मार्च यानी बुधवार से आमजन इन वाहनों के परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विक्रम चालकों के नए वाहन खरीदने के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि विक्रम चालकों के अनुरोध पर  31 मार्च तक की मोहलत दी गई है। 31 जनवरी तक विक्रम चालकों को टाटा मैजिक अप्लाई करने की अंतिम तिथि थी। साथ ही 28 फरवरी तक विक्रम चालक आवेदन कर सकते हैं।  विक्रम चालकों के अनुरोध पर अंतिम तिथि को 31 मार्च तक वाहन खरीद के लिए बढ़ाया गया है।

बताया जा रहा है कि  अब दस वर्ष से अधिक पुराने डीजल विक्रम को इस वर्ष 31 मार्च जबकि दस वर्ष से कम पुराने विक्रम को 31 दिसंबर के बाद शहर में चलने नहीं दिया जाएगा। इनके स्थान पर 18 मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट के अंतर्गत बीएस-6 पेट्रोल या सीएनजी चौपहिया वाहन चलेंगे। विक्रम संचालक शुरुआत से इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन कोई राहत न मिलने पर उन्होंने नए परमिट के लिए आवेदन शुरू कर दिया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top