Connect with us

सीएम धामी ने टिहरी में दिन की खेतों में जुताई से शुरुआत, ग्रामीणों से की बात…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने टिहरी में दिन की खेतों में जुताई से शुरुआत, ग्रामीणों से की बात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ गांव ( वि०ख० थौलधार ), टिहरी में दिन की शुरुवात खेतों में जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…

उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top