Connect with us

चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें एप्लाई…

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। इस साल शुरू होनेवाली चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अब सभी यात्रियों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और सिर्फ रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ही आप आसानी से और बिना किसी रोक-टोक अपनी यात्रा कर पाएंगे। बिना इसके वह यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल आईडी, ऐप और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं।

चारधाम की यात्रा करने में उत्सुक सभी यात्रियों को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। चारधाम यात्रा का पंजीकरण करने के लिए आपको देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल साइट पर जाना होगा और अपनें आधार कार्ड की डिटेल्स डालनी होगी। इसके अलावा ऋषिकेश और यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगह पंजीकरण केंद्रों की सुविधा उपलब्ध होगी। पंजीकरण के बाद यात्री चार धाम की यात्रा के साथ साथ उत्तराखंड में भी कहीं भी घूम सकते हैं।

अगर आप वेबासाइट के लिए जरिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आप Register/Login पर जाकर नाम, फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां देकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर आप 8394833833 पर Whatsapp कर सकते हैं। इस माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इस नंबर पर yatra मैसेज करना होगा। इसके बाद आपसे कुछ सवाल किए जाएंगे, जिनका जवाब देते हुए आप चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

बता दें कि जिन यात्रियों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। उन्हे डोज लगवाने के 15 दिन बाद का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। जिन यात्रियों ने एक वैक्सीनेशन डोज़ या कोई भी डोज़ नहीं लगवाई है उन्हें 72 घंटे के अंदर का अपना नेगेटिव आरटीपीसीआर (RTPCR) रिपोर्ट दिखाना होगा। यात्रियों को यात्रा और दर्शन के समय भी नियमों का पालन करना होगा साथ ही साथ सारे कार्य प्रोटोकॉल के नियम के अनुसार ही करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

आपको बता दें कि चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। 21 अप्रैल को ऊखीमठ से बाबा की सवारी केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। गुप्तकाशी में रात्री विश्राम करने के बाद 22 को बाबा की डोली फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को डोली गौरीकुंड पहुचने के अगले दिन यानी 24 शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 25 अप्रैल की सुबह केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खोल दिए जाएंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top