Connect with us

देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर में युवाओं में आक्रोश, धरना प्रदर्शन जारी…

उत्तराखंड

देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर में युवाओं में आक्रोश, धरना प्रदर्शन जारी…

उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले की सीबीआइ जांच व नकलरोधी कानून लागू होने तक भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी है। युवा आर-पार की लडाई के साथ सड़कों पर उतरे है। लगातार दो दिन युवाओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पर आज उत्तराखंड बुलाया गया है। युवाओं का प्रदर्शन जारी है। दून में जहां गांधी पार्क के आस-पास धारा 144 लगाई गई है तो वहीं युवाओं ने डीएम ऑफिस का रुख  किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून सहित पूरे राज्‍यभर में पुलिस बल तैनात है। देहरादून को तो छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है। वहीं बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित क्षेत्र में धारा-144 लागू की है। बेरोजगार युवा देहरादून में डीएम ऑफिस में घुस गए। डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को छावनी में तब्दील किया है। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी वार्ता के लिए पहुंची। काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश करती रहीं डीएम सोनिका को सफलता नहीं मिली। वहीं उधर, उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

गौरतलब है कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। उन्होंने बेरोजगारों से अपने-अपने जिलों में धरना-प्रदर्शन करने की अपील की थी। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि प्रदेशभर के बेरोजगार और छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने बुधवार की रात और फिर बृहस्पतिवार को युवाओं के साथ जो बर्बरता की है, उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top