Connect with us

फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले में टिहरी से हुई गिरफ्तारी, अब तक 12 गिरफ्तार…

उत्तराखंड

फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले में टिहरी से हुई गिरफ्तारी, अब तक 12 गिरफ्तार…

उत्तराखंड में इन दिनों भर्ती घोटाला, फर्जी डिग्री जैसे मामले सुर्खियों में है। आज फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले की जांच टिहरी तक पहुंच गई है। मामले में आज एसआइटी ने 12वीं गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने एक और झोलाछाप डॉक्टर को टिहरी से गिरफ्तार किया है। मामले में कई बड़े खुलासे  हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले नेहरू कॉलोनी पुलिस ने टिहरी के सत्यों से एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने इमलाख से छह लाख रुपये में डिग्री खरीदी थी।बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम मजगांव थाना चंबा के रूप में हुई है। वह टिहरी में फर्जी डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

बताया जा रहा है कि इस गोरखधंधे के मास्टरमाइंड इमलाख की निशानदेही पर 1200 फर्जी दस्तावेज और डिग्रियां, लेटर पैड, 51 मुहरे बरामद की है। जिसमें यूक्रेन से जारी एमबीबीएस की डिग्रियां भी शामिल हैं। इनमें दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top