Connect with us

चमोली जिले में यहां ग्लेशियर टूटने से मचा हड़कंप, दहशत में लोग…

उत्तराखंड

चमोली जिले में यहां ग्लेशियर टूटने से मचा हड़कंप, दहशत में लोग…

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। यहां हिमालयी क्षेत्र के चमोली जिले में ग्लेशियर टूट गया। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने का खौफनाक मंजर देख लोग दहशत में है। घटना मलारी गांव के पास का बताया जा रहा है। उसमें ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिख रहा है। ये नाला भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर के सडक पर है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच चमोली जिले के मलारी में हिमस्‍खलन की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी यहां जोशीमठ से 100 किमी आगे हिमस्खलन की घटना हुई है। मलारी गांव के पास का जो वीडियो सामने आया है। उसमें ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिख रहा है। ये नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

बताया जा रहा है कि सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। मलारी में ग्लेशियर टूटने से हिमस्‍खलन हुआ है। जिसके बाद से यहां अफरातफरी का माहौल है। इन दिनों यहां सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ के र्मचारी रहते हैं। घटना के बाद से आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्‍खलन की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top