Connect with us

मसूरी धनौल्टी मार्ग पर बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर घायल…

उत्तराखंड

मसूरी धनौल्टी मार्ग पर बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर घायल…

Uttarakhand News: पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर मसूरी धनौल्टी मार्ग से आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला है। तीन युवक कार के अंदर फंसकर घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मसूरी धनौल्टी मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर यूके 08 एक्स 3677 कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस मौके पर पहुंची । गहरी खाई में गिरे तीनों युवकों को बमुश्किल रेस्क्यू करके निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बताया जा रहा है कि बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार के दरवाजे क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस ने दरवाजे तोड़ कर युवकों को निकाला। तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें  एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top