Connect with us

सीएम धामी आज स्थितियों का जायजा लेने जाएंगे जोशीमठ, ये है कार्यक्रम…

उत्तराखंड

सीएम धामी आज स्थितियों का जायजा लेने जाएंगे जोशीमठ, ये है कार्यक्रम…

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने जोशीमठ (Joshimath) की कमान अपने हाथ में ले ली है। जहां उन्होंने शहर के लगभग 600 परिवारों से तुरंत उन घरों को खाली कराने का आदेश दिया है,तो वहीं वह आज स्थितियों का जायजा लेने के लिए जोशीमठ दौरे पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी शनिवार 7 जनवरी को सुबह 11:55 बजे जोशीमठ के लिए रवाना होंगे।  बताया जा रहा है कि वह देहरादून के पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जोशीमठ के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री जोशीमठ पहुंचेंगे, जहां सीएम जोशीमठ की स्थितियों का धरातलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

बताया जा रहा है कि गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार और सचिव (आपदा प्रबंधन) रंजीत कुमार सिन्हा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ हालात पर लगातार नजर रखने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं। वहीं सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाके से लोगों का पुनर्वास तेजी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाज की सुविधा मौके पर उपलब्ध होनी चाहिए और लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top